Current affairs Aprail 2018

करेंट अफेयर्स क्विज़: 19 अप्रैल 2018

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिटेन यात्रा के दौरान कितने समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये?
a.    9
b.    10
c.    11
d.    12
2. निम्नलिखित में से किस देश में हाल ही में 35 वर्षों में पहला सिनेमाघर खोला गया?
a.    सऊदी अरब
b.    कुवैत
c.    पाकिस्तान
d.    बांग्लादेश
3. हाल ही में निम्नलिखित में से किसे क्यूबा का राष्ट्रपति चयनित किया गया?
a.    मिगेल डियाज
b.    चार्ल्स ब्रिटन
c.    एनरिक हार्वे
d.    डेविड ह्यूम
4. हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन ने एक साल से भी अधिक समय रहते हुए चुनाव की घोषणा की?
a.    ईरान
b.    मिस्र
c.    जॉर्डन
d.    तुर्की
5. किस ऑनलाइन शापिंग कंपनी ने हाल ही में 2 एमबी साइज़ का ब्राउज़र लॉन्च किया?
a.    मिन्त्रा
b.    अमेजॉन
c.    फ्लिप्कार्ट
d.    गो डैडी
6. केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में गठित रक्षा योजना समिति का अध्यक्ष किसे बनाया गया है?
a.    एम दिनाकरन
b.    अमित शाह
c.    अजीत डोवाल
d.    एच एच पंडित
7. भारत सरकार ने विदेशी छात्रों को भारत में पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु किस कार्यक्रम की शुरुआत की?
a.    पढ़ो भारत कार्यक्रम
b.    लेट्स स्टडी इंडिया
c.    वी कैन स्टडी
d.    स्टडी इन इंडिया
8. हाल ही में किस देश में भूकंप के बाद दो सप्ताह का आपातकाल घोषित कर दिया गया?
a.    जापान
b.    थाईलैंड
c.    इंडोनेशिया
d.    अफगानिस्तान
9.  किस कम्पनी की ओर से फोर्टिस हेल्थकेयर को 1,500 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है?
a.    मुंजाल एवं बर्मन परिवार
b.    खेतान ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज़
c.    एक्सिस बैंक
d.    टाटा ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज़
10. हाल ही में किस मंत्रालय द्वारा ‘विदेश आया प्रदेश के द्वार’ अभियान शुरू किया गया है?
a.    वस्त्र मंत्रालय
b.    विदेश मंत्रालय
c.    शिक्षा मंत्रालय
d.    कृषि मंत्रालय

उत्तर:
1. a. 9
विवरण: भारत और ब्रिटेन ने नौ समझौतों पर हस्ताक्षर किये. इनमें तकनीक, व्यापार एवं निवेश जैसे विषय शामिल हैं.

2. a. सऊदी अरब
विवरण: सउदी अरब 35 वर्षों में पहला सार्वजनिक सिनेमा घर राजधानी रियाद में खोलने की तैयारी कर रहा है.

3. a. मिगेल डियाज़
विवरण: क्यूबा की संसद ने मिगेल डियाज कनेल को देश का नया नेता चुना है जो राष्ट्रपति राउल कास्त्रो का स्थान लेंगे.

4. d. तुर्की
विवरण: तुर्की के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन ने एक साल से भी अधिक समय पहले चुनाव की घोषणा की है.  एर्दोगन ने घोषणा की कि संसदीय और राष्ट्रपति के चुनाव 24 जून को होंगे.

5. b. अमेजॉन
विवरण: अमेजॉन ने एंड्रॉयड डिवाइस के लिए एक नया वेब ब्राउजर लॉन्च कर दिया है. अमेजॉन ने इस ब्राउजर का नाम 'इन्टरनेट: फ़ास्ट, लाइट एंड प्राइवेट' रखा है.

6. c. अजीत डोवाल
विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार ने रक्षा योजना गठित करने की घोषणा की. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल इस समिति के अध्यक्ष होंगे.

7. d. स्टडी इन इंडिया
विवरण: केंद्र सरकार ने भारत को शिक्षा के श्रेष्ठ स्थल के तौर पर ब्रांडिंग करने की पहल करते हुए ‘स्टडी इन इंडिया’ पहल शुरू की. इस कार्यक्रम के तहत स्टडी इन इंडिया नाम से एक वेब पोर्टल पेश किया गया.

8. c. इंडोनेशिया
विवरण: इंडोनेशिया में भूकंप की वजह से तीन लोगों की मौत हो गई है और 300 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है. भूकंप के बाद इंडोनेशिया में दो सप्ताह का आपातकाल घोषित कर दिया गया है.

9. a. मुंजाल एवं बर्मन परिवार
विवरण: हीरो समूह के मुंजाल परिवार और डाबर समूह के बर्मन परिवार ने फोर्टिस हेल्थकेयर को 1,500 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव भेजा है.

10. b. विदेश मंत्रालय
विवरण: विदेश मामलों के मंत्रालय द्वारा ‘विदेश आया प्रदेश के द्वार’ अभियान शुरू किया गया है. इस अभियान का लक्ष्य नागरिकों को विदेश नीति के लक्ष्यों से अवगत कराना तथा उन तक कूटनीति की पहुंच बढ़ाना है.

Comments